February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बेटी की शादी की तैयारियों के बीच पिता और पड़ोसी की सड़क हादसे में हुई मौत,पीड़ित परिवार से मिले सदर विधायक,हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

1 min read
Spread the love

कैबिनेट मंत्री संग पीड़ित परिवारों से मिले सदर विधायक,हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

सुलतानपुर।

बेटी की शादी की तैयारियों के बीच पिता और पड़ोसी की सड़क हादसे में हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बीते रविवार को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बिसनागरपुर (मुरैनी) भटपुरा निवासी रौशन लाल निषाद और उनके पड़ोसी शिव प्रसाद निषाद की जान चली गई थी। घटना की सूचना के बाद बुधवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय (राजबाबू) पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि रौशन लाल निषाद की बड़ी बेटी माधुरी की शादी 3 मार्च को होनी थी, जिसके लिए वे शादी का कार्ड बांटने निकले थे। 23 फरवरी की शाम करीब 5 बजे, जब वे पड़ोसी शिव प्रसाद निषाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी महरुआ थाना क्षेत्र के बलईपुर के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
इस दर्दनाक हादसे के बाद रौशन लाल की पत्नी फूल कुमारी, उनकी बेटियां माधुरी, दीपांशी, श्रद्धा और बेटा सनी गहरे सदमे में हैं। वहीं, शिव प्रसाद निषाद के परिवार में उनकी पत्नी रीमा और बच्चे राज, आयुष और अर्पित भी इस हादसे से टूट चुके हैं। बेटी की शादी से पहले पिता की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *