February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण’स्वच्छ जल, स्वच्छ मन की ओर एक सार्थक कदम

1 min read
Spread the love

सहारनपुर

संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 23 फरवरी को परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यमुना नदी के छठ घाट आई.टी.ओ, दिल्ली पर किया जाएगा। इसी श्रृंखला में गंगोह रोड मानकमऊ पुलिया निकट यमुना नहर पूर्वांचल छठ घाट व श्री त्रिपुर माँ बाला सुन्दरी देवी भवन, देवी कुण्ड, देवबन्द पर किया जाएगा। यह जानकारी संत निरंकारी मिशन के सहारनपुर ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में दी उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *