सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कानून व्यवस्था को लेकर 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन
1 min readअयोध्या।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की प्रेसवार्ता,
अयोध्या जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन,
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे अवधेश प्रसाद, कहा चुनाव में लूट नहीं डाका पड़ा है, मेरे पास सबूत है, पीठासीन अधिकारियों को दो दो सौ वोट डालने का टारगेट दिया गया था,
महाकुंभ पर भी अवधेश प्रसाद ने उठाया सवाल, कहा सपा सरकार में भी महाकुंभ का हो चुका है आयोजन, एक चिड़िया भी नहीं दबी थी, इस महाकुंभ में असंख्य लोगों की जाने गई है, भाजपा सरकार ने महाकुंभ को कलंकित किया है, ये सरकार इस कलंक को कभी धुल नहीं पाएगी,
प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
