February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाजार में बिगड़े पड़े वाटर कूलरों को जल्द से जल्द चालू कराने के लिए सभासद आरती जयसवाल ने नगर पंचायत प्रशासन को लिखा पत्र

1 min read
Spread the love

ठंडी सड़क स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर बिगड़ा पड़ा वाटर कूलर

गोसाईगंज अयोध्या

गोसाईगंज नगर पंचायत के प्रमुख चौक-चौराहो,स्कूलों तथा अस्पताल सहित अन्य जगहों पर लगवाए गए वाटर कूलरों को मरम्मत कराकर जल्द से जल्द चालू कराए जाने की मांग गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं श्री सीताराम जी विराजमान मंदिर सेवा ट्रस्ट कस्बा दिलासीगंज की सदस्य श्रीमती आरती जायसवाल ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र देकर की है। दिए गए पत्र में सभासद श्रीमती आरती जयसवाल ने दर्शाया है कि ग़र्मी के मौसम में लोगों को गला तर करने तथा शुद्ध आरओ का जल उपलब्ध कराने के लिए पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे के ईद गाह,ठंडी सड़क स्थित राधा कृष्ण मंदिर,महादेवा घाट, तेलियागढ़ व कटरा हनुमान गढ़ी मंदिर,रामबली स्कूल, इंद्रबली स्कूल,पूर्वी रेलवे क्रसिंग,अस्पताल,बाबा हिंछा राम भारती मंदिर,अंबेडकर चौक,दीन दयाल चौक सहित अन्य कई जगहों पर लाखों रुपए खर्च कर वाटर कूलर लगवाया गया है । किंतु देखरेख के अभाव में या तो अधिकांश निष्प्रयोज्य हो गए हैं या फिर किसी में टोटी नहीं है तो कोई आरओ का शुद्ध पानी नहीं उगल रहा है।फरवरी का महीना धीरे धीरे बीतने के साथ ही फागुन का महीना भी आधा बीतने वाला है।दिन में चटक धूप होने के कारण अब लोगों को दोपहर में धीरे-धीरे ठंडे पानी को पीने की आवश्यकता भी महसूस होने लगी है।आमजन में गोसाईगंज नगर पंचायत की छवि अच्छी निखरे, इसके लिए समयापूर्व सभी वाटर कूलरों की मरम्मत कराकर जल्द से जल्द उसे चालू कराया जाना बहुत ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *