February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सौ शैय्या में सरकारी डॉक्टर पर गंभीर आरोप, निजी क्लीनिक के जरिए मरीजों से वसूली का मामला

1 min read
Spread the love

अयोध्या के सरकारी डॉक्टर पर गंभीर आरोप, निजी क्लीनिक के जरिए मरीजों से वसूली का मामला
अयोध्या
100 शैय्या अस्पताल, कुमारगंज में तैनात डॉ. अरविंद मौर्या पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह का आरोप है कि डॉ. मौर्या सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपने निजी क्लीनिक “जीवन क्लीनिक” जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक:
डॉ. मौर्या अस्पताल में मरीजों की जांच करते हैं, लेकिन शुल्क निजी क्लीनिक पर लिया जाता है।
उनकी पत्नी सुरभि मौर्या भी अस्पताल परिसर में निजी मरीजों की जांच कर रही हैं।
उनके भाई अरुण कुमार मौर्या अस्पताल गेट पर मेडिकल स्टोर चला रहे हैं, जहां मरीजों को दवा लेने के लिए बाध्य किया जाता है।
सैकड़ों दवा पर्चियों के प्रमाण प्रशासन को सौंपे गए हैं.
सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की गई है कि इस पूरे प्रकरण की फॉरेंसिक जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
अब सवाल यह उठता है कि स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या कदम उठाएगा और कब तक इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगेगी? प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *