February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया PWD का वरिष्ठ सहायक लिपिक, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया PWD का वरिष्ठ सहायक लिपिक, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
जालौन में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी प्रथम खंड के वरिष्ठ सहायक लिपिक संजीव साहनी को कार्यालय में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। वरिष्ठ लिपिक ठेकेदार से भुगतान कराने के नाम पर पैसे ले रहा था। आरोपित को टीम ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा लिखाया है। लिपिक ने पीड़ित से 23 हजार रुपये की डिमांड की थी।झांसी एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी प्रथम खंड के वरिष्ठ सहायक लिपिक संजीव साहनी को कार्यालय में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। वरिष्ठ लिपिक ठेकेदार से भुगतान कराने के नाम पर पैसे ले रहा था।आरोपित को टीम ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा लिखाया है। आरोपित कैशियर ठेकेदार का एक संपर्क मार्ग तैयार किए जाने का भुगतान रोके हुए था। उस पर लगातार रुपये देने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते ठेकेदार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई को फोन करके इसकी सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *