February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक साथ कई जिला विद्यालय निरीक्षकों को नोटिस

1 min read
Spread the love

उत्तर प्रदेश में लापरवाही पर 44 डीआईओएस समेत 100 से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस,शिक्षा विभाग में हड़कंप।
यूपी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक साथ जिला विद्यालय निरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।इनसे लापरवाही पर जवाब मांगा गया है
राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व सुविधाएं सुधारने के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।पर,कई मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,उप निदेशक व डीआईओएस इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।इस पर विभाग ने लखनऊ,रायबरेली,अमेठी,अयोध्या, बाराबंकी,सुल्तानपुर समेत 44 जिलों के डीआईओएस सहित 100 से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।अधिकारियों को निरीक्षण कर परख एप पर निरीक्षण आख्या भी अपलोड करने के निर्देश हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,मंडलीय उप शिक्षा निदेशक,डीआईओएस द्वितीय,जिला समन्वयकों को दस-दस व डीआईओएस को 20 विद्यालयों का मासिक निरीक्षण करना है।जनवरी में अधिकतर संबंधित अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *