भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन
1 min readमैहर

भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रबुद्ध जन संगोष्टी बजट पर चर्चा 2025 आयोजित
भारतीय जनता पार्टी मैहर द्वारा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 पर मैहर के प्रबुद्ध जनो की एक संगोष्ठी आयोजित की गयी जिसमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य एवं रामलखन कोल जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी एवं गीता सोनी अध्यक्ष नगर पालिका, विश्वनाथ तिवारी के आतिथ्य में आयोजित की गयी जिसमे रिटायर्ड प्रोफेसर,प्रशासनिक अफसर,शिक्षकों द्वारा बजट को आम आदमी,किसानो,मजदूरों,और मध्यम वर्गीय लोगो के लिए सर्वश्रेष्ठ बजट बताया उदाहरण स्वरुप कैंसर की महँगी दवा को टैंक्स कम कर मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत देकर जन हितकारी बजट बताया गया कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विकाश तिवारी द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अम्बुज द्विवेदी द्वारा किया गया सम्मानित अतिथियों का स्वागत मुकेश ओझा,विनय पाण्डेय,मोनिका वर्मन,रिटा आहूजा,सुमित जग्यासी ने किया!
