February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

इंडियन डेंटल एसोशिएशन सुल्तानपुर का पद ग्रहण समारोह संपन्न

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

आईडीए सुल्तानपुर की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता आईडीए के सचिव डॉ. भारत सिंह ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव डॉ. इन्द्र सेन सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में शहर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. कुलदीप पांडे, डॉ. पावन रिबेलो, डॉ. वी. के. यादव सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। इस बैठक में डॉ. मनोज सिंह को वर्ष 2025 के लिए आईडीए सुल्तानपुर का अध्यक्ष चुना गया, वहीं वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रजनीश मेहरोत्रा को भावपूर्ण विदाई दी गई।

साथ ही, वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद पर डॉ. वी. के. यादव और सचिव पद पर डॉ. एम. रजा को नामित किया गया।

बैठक में डॉ. आशुतोष पांडे, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. मनीष यादव, डॉ. ताबिश बारी, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. आलोक साहू और डॉ. जे. पी. गुप्ता सहित कई अन्य चिकित्सकों ने सहभागिता की।

बैठक में संगठन की भावी योजनाओं और दंत चिकित्सा क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *