February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुभासपा में काशी सिंह हुए राष्ट्रीय महासचिव तो वहीं ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

1 min read
Spread the love

लखनऊ।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पविन्द्र नारायण सिंह (काशी सिंह) को बनाया राष्ट्रीय महासचिव और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हुए नियुक्त।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कल दिनांक 14 फरवरी 2025 को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की जिसमें काशी सिंह राष्ट्रीय महासचिव, आयुष्मान ठाकुर को राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी, सिद्धनाथ गुप्ता को प्रदेश महासचिव मध्यांचल यूपी, देवीकांत पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल,अशोक कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल, जितेंद्र सिंह प्रदेश सचिव पूर्वांचल, संजय श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव पूर्वांचल, कृपाशंकर पाठक प्रदेश सचिव पूर्वांचल, विद्यानंद गिरी प्रदेश सचिव मध्यांचल, वेद प्रकाश सिंह बेदू प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, चतुर्भुजी पाण्डेय वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आफताब अंसारी को मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी बनाया गया है, सूची जारी होने के बाद काशी सिंह और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने घोषित पद के लिए विश्वास जताने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है, क्षेत्र में खुशी की लहर है लोग सोशल मीडिया और दूरभाष पर लगातार बधाइयां प्रदान कर रहे है।
राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने पर काशी सिंह ने कहा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने कर्तव्यों का पालन सदैव करता रहूंगा,जीरो पावर्टी योजना से गरीबों का जो लाभ वर्तमान में संभव हो रहा है यह मा.ओम प्रकाश राजभर जी की देन है, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश नियुक्त होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है एवं उत्तर प्रदेश की जनता से निवेदन किया है ओम प्रकाश जी के हाथों को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों से जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करें।
राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच नियुक्त होने पर आयुष्मान ठाकुर ने कहा युवा देश का भविष्य है हम युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़कर पार्टी के विकास में निरंतर अपना योगदान प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *