February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधानसभा का चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी में फूट कई नेता बीजेपी में शामिल

1 min read
Spread the love

दिल्ली विस चुनाव हारने के बाद आप में पड़ी फूट, कई नेता भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली।

विधानसभा का चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी में अब फूट पड़ने लगी है।आप के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।इनमें मौजूदा पार्षद और पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं।एंड्रयूजगंज वार्ड नंबर 145 से आम आदमी पार्टी की पार्षद अनिता बसोया भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से निखिल चपराना भी भाजपा में शामिल हुए हैं।संदीप बसोया आप के नई दिल्ली जिला से पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। ये भी भाजपा शामिल हुए हैं। साथ ही आरके पुरम वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद धर्मवीर भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों का भाजपा में शामिल होने से दिल्ली की सियासत में खासा बदलाव होने वाला है।ऐसे में दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनना तय हो गया है।विधानसभा के बाद दिल्ली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन होना तय हो गया है। मार्च के आखिर में होने वाले मेयर चुनाव में भाजपा का मेयर बनना तय माना जा रहा है।

बताते चलें कि अभी तक आम आदमी पार्टी के एक दर्जन पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही मेयर चुनाव में जिन 14 विधायकों का वोट डाला जाएगा, उनमें से 10 विधायक इस बार भाजपा के होंगे। मार्च के बाद दिल्ली की स्थिति कुछ इस प्रकार हो सकती है।केंद्र में भाजपा की सरकार, दिल्ली में भाजपा की सरकार और दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा की सरकार हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *