पुलवामा काण्ड की 5वीं बरसी पर लोगों ने किया रक्तदान
1 min readशहीदों की स्मृति में ब्लड बैंक में हुआ रक्तदान
सुल्तानपुर

समाजसेवी संस्था “संदेश फाउण्डेशन” के स्थापना दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 14 फरवरी शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर देशभक्ति की मिसाल पेश की,कार्यक्रम के मुख्य अथिति डाॅ.ओम प्रकाश चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि रक्दान एक ऐसी सेवा है,जिससे एक अंजान व्यक्ति को जीवन मिलता है,वही प्राचार्य डाॅ.सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से आपकी सेहत पर कोई भी दुष्प्रभाव नही पड़ता,समय-समय पर स्वस्थ ब्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए,मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.एसके गोयल ने कहा कि आपके द्वारा किया जाने वाला रक्तदान उनके जीवन में रोशनी भरने का काम करते है,जो सिर्फ आप जैसे रक्तदानियों पर निर्भर रहते है,ब्लड़ बैंक प्रभारी डाॅ.आरके मिश्रा ने कहा कि जनपद की स्वयंसेवी संस्थाओं ने रक्तदान में अपनी महती भूमिका निभाई है,आगे भी इनकी भूमिका जिले के जरूरतमंदो के लिए जीवन रेखा साबित होती रहेगी।उक्त मौके पर पुलवामा कांड के शहीदों को उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों अधिकारियों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वही पुलवामा काण्ड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदानियों ने आज ब्लड डोनेट कर कर लोगों को जागरूक किया।
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गए हैं। उस हमले में आतंकियों ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एक्सयूवी बस से भिड़ा दी थी। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।
11 लोगों ने किया रक्तदान!
रक्तदान करने वाले
प्रदीप यादव, पत्रकार अध्यक्ष संदेश फाउण्डेशन,सुरेश शर्मा, दिनेश सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, शुभम रावत, रिंकेश यादव, दस्तावेज लेखक अरविंद सिंह यादव, गोपाल सिंह यादव, रामप्रकाश गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, रामकुमार यादव ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का बढ़ाया उत्साह
(सुल्तानपुर) इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी चौधरी ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस मौके पर सीएमएस एसके गोयल, और ब्लड बैंक प्रभारी आरके मिश्रा,डॉ अनुराग गुप्ता,
डा सुरेश यादव, डा नरेंद्र बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव,गौरव अग्रवाल सपा नेता राजेश यादव, अधिवक्ता परमवीर सिंह यादव, दिनेश यादव, पंकज यादव,शनी यादव,सपा नेता पवन यादव,प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव, बाबा राजेश यादव पत्रकार, गरीब कल्याण अध्यक्ष दीपक गुप्ता पत्रकार, समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत, विजय शंकर यादव, महाराजगंज प्रधान मोहम्मद इमरान खां,पवन यादव धारूपुर आदि रहे। एवं सम्मानित पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया जैसे -पत्रकार योगेश यादव, पत्रकार मनोरम पांडे, पत्रकार राकेश तिवारी, पत्रकार संतोष पांडे पत्रकार, मनोज मिश्रा पत्रकार ,विजय पांडे पत्रकार , पत्रकार अंजनी तिवारी,पत्रकार इम्तियाज़ खान, पत्रकार हरकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
