क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला गोंडा व प्रयागराज के बीच खेला गया
1 min readअयोध्या

उत्तर प्रदेश स्तरीय माही माल एण्ड डेवलेपर क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला गोंडा व प्रयागराज के मध्य खेला गया
वही फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि डोगरा रेजीमेंट के कर्नल आर एस राठौर व ब्रिगेडियर ज्ञानोदय बाजपेई रहे
जहां पर वरिष्ठ समाज सेवी युवा दिलों की धड़कन बाबू रमेश सिंह ने मुख्य अतिथि का किया भव्य स्वागत प्रभु श्री राम के स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर
जनपद के हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर के प्ले ग्राउंड पर
तत्पश्चात ग्राउंड के बीच फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ राष्ट्रीय गान व पुलवामा के अमर शहीदों की याद में 1 मिनट के मौन धारण के बाद
कर्नल आर एस राठौर व ब्रिगेडियर ज्ञानोदय बाजपेई दोनों टीमों के खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना की
जहां पर टांस जीतने के बाद गोंडा टीम ने बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओबरो में 115 रनों का टारगेट दिया वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयागराज की टीम ने 11 ओवर 4 गेंद खेलकर जीत हासिल
वहीं पर यदि बात करें तो प्ले ग्राउंड के चारों तरफ दर्शकों का उमड़ा जनसैलाब कभी मैच प्रयागराज की झोली में जाता दिखे तो कभी मैच गोंडा की झोली में जाता दिखे की कांटे की टक्कर के मध्य प्रयागराज ने जीत हासिल की
जहां पर यदि बात करें तो आईसीसी आईपीएल के खिलाड़ी इमरान खान ने भी प्रयागराज की टीम की तरफ से बखूबी शिरकत की और कहा कि ऐसा मैच व ऐसा प्लेग्राउंड मैंने पहली बार देखा है जहां पर इतनी जबरदस्त व्यवस्थाएं एक ग्रामीण अंचल में मैं भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं आयोजनकर्ता की
वहीं विजेता टीम प्रयागराज के कैप्टन को ऑल्टो कार व चैंपियन ट्रॉफी का कप” साथ -साथ सभी खिलाड़ियों को रेंजर साइकिल देकर प्रोत्साहित किया गया व मैन ऑफ द सीरीज में टीवीएस स्पोर्ट बाइक भी दी गई
साथ -साथ उपविजेता टीम के कैप्टन को पल्सर बाइक व सभी खिलाड़ियों को रेंजर साइकिल देकर प्रोत्साहित किया गया
साथ -साथ श्री सिंह ने सभी खिलाड़ियों का अभिवादन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है, जीत के लिए खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए।
जहां पर जनपद के पत्रकारों ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री सिंह से पूछे अहम् सवाल
प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट करने का मुख्य उद्देश्य और क्यों, आज के इस फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम भाग लिया और अभी तक कितनी टीमों ने इस भव्य टूर्नामेंट में शिरकत की हमारे चैनल के माध्यम से आपकी क्या प्रतिक्रिया है।
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मुस्कुराते हुए क्या कुछ कहा जिसे हम वीडियो विजुअल के माध्यम से दिखाएंगे
जहां पर मुख्य आयोजक श्री सिंह के खाश सहयोगी रहे ओम प्रकाश सिंह,रणबिजय सिंह,राहुल सिंह,विकास सिंह,पवन सिंह,रिंकू यादव,राजमणि तिवारी,राकेश पांडे उर्फ रिंकू पांडे,महेश मौर्य,कृपा शंकर तिवारी,अर्जुन सिंह,जय प्रकाश सिंह,रिंकल सिंह,धनश्याम,रविन्द्र सिंह,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अभिषेक, मयंकर कनौजिया,लल्लन पान्डेय,श्याम तिवारी सहित दर्जनों सम्मानित साथी रहे मौजूद
अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट
