February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधानसभा उप चुनाव में जीत के बाद होर्डिंग से गायब हुए गोरखनाथ बाबा,

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में जीत के बाद होर्डिंग से गायब हुए गोरखनाथ बाबा,

कुमारगंज में लगी होर्डिंग में मोदी-योगी समेत कई नेताओं की तस्वीर

मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज के खण्डासा मोड़ पर एक विशेष होर्डिंग लगाई गई है। इस होर्डिंग पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय नेताओं तक की तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की तस्वीर का गायब होना चर्चा का विषय बन गया है।
होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें प्रमुखता से लगी हैं। इसके अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान समेत कई स्थानीय नेताओं की तस्वीरें भी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों के बीच गोरखनाथ बाबा की तस्वीर के गायब होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। होर्डिंग में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, एमएलसी अवनीश पटेल, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, राज्य मंत्री जसवंत सैनी और जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी की तस्वीरें भी शामिल की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *