February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय महोखर खुर्द व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोखरही व आंगनबाड़ी केंद्र गोखरही का किया निरीक्षण

बांदा

जिलाधिकारी जेoरीभा
ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय महोखर खुर्द एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोखरही तथा आंगनबाड़ी केंद्र गोखरही का निरीक्षण कियाl निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्यापकों की, नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजिका तथा शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में बच्चों से प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यालय में पंजीकरण के अनुसार छात्र एवं छात्राओं का पंजीकरण के अनुसार उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश अध्यापकों को दिए l उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नियमित रूप से शिक्षा के स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने साफ सफाई के व्यवस्था रखने के निर्देश दिए l उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं में बच्चों को पोषाहार वितरण किए जाने तथा गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों का टीकाकरण तथा जांच नियमित रूप से किए जाने के निर्देश दिएl
इसके उपरांत जिलाधिकारी जे0रीभा ने पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के साथ संपूर्ण थाना दिवस थाना तिंदवारी में जन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भूमि विवाद संबंधी शिकायतों का पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश पुलिस एवं
राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए एवं शिकायतें लंबित नहीं रह नहीं पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *