छोटेलाल अध्यक्ष,रमेश उपाध्यक्ष एवं देवपाल बने महासचिव
1 min readलखनऊ।
शुक्रवार को चतुर्थ वर्ग सरकारी कर्मचारी संघ अर्थ एवं संख्या प्रभाग उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक चुनाव में छोटे लाल यादव अध्यक्ष,रमेश कुमार उपाध्यक्ष एवं देवपाल सिंह यादव महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी उपनिदेशक आरबी सिंह के देखरेख में संपन्न हुए चुनावों में दावेदारों के बीच कांटे का मुकाबला दिखा।अर्थ एवं संख्या प्रभाग की नई बिल्डिंग स्थित अर्थ एवं संख्याधिकारी कक्ष लखनऊ में सुबह कर्मचारियों के बीच मतदान कराया गया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर छोटे लाल यादव को 16 मत तथा रंजीत कुमार यादव को 14 मत मिले यहां एक मत अवैध घोषित हुआ।उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार को 17 मत तथा विनय कुमार वर्मा को 11 मत मिले यहां तीन सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।महासचिव पद पर देवपाल सिंह यादव को 16 मत तथा आशीष प्रकाश को 15 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी में कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार,संयुक्त सचिव पद पर अखिलेश कुमार द्वितीय एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में फरीद अहमद,सुशील कुमार,अखिलेश कुमार,विकास जायसवाल,तमन्ना खातून का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी आरबी सिंह ने विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर चतुर्थ वर्ग सरकारी कर्मचारियों में काफी गहमा गहमी दिखाई पड़ी। मतदान से पहले सभी दावेदार अपनी अपनी जीत के लिए जोड़-तोड़ करते हुए दिखाई दिए।

