ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
1 min readग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक सम्पन्न,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एमएलसी अवनीश सिंह “पटेल”
ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह के निर्देश पर हुई बैठक
अमानीगंज/अयोध्या।
ग्राम रोजगार सेवक संघ की एक बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह के निर्देश पर संपन्न हुई। अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा के तेजतर्रार ब्लॉक अध्यक्ष पंकज मिश्रा द्वारा बैठक की आहूति की गई, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश सिंह “पटेल” उपस्थित रहे। एमएलसी को मुख्यमंत्री को संबोधित ग्राम रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन की मांगों को ग्राम रोजगार सेवक संघ ने उजागर नहीं किया है। बैठक में पंकज मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा ब्लॉक प्रभारी पन्ना लाल, गौरव उपाध्याय, दिलदार अली, राम भवन, शिवकरन, सूरज ठाकुर, रामसूरत, राम लुटावन, आदिल, कुलदीप यादव, पवन कुमार यादव, सारिका सिंह, प्रीति पांडेय, रामशंकर, सुनील कुमार, राघवेंद्र मिश्र, जगराम, आशीष मिश्र, संतराम, गीता यादव, ज्ञान चंद्र आदि समेत मिल्कीपुर विकास खंड के सभी ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।
माना जाता है कि ये बैठक ग्राम रोजगार सेवकों की नहीं अपितु भाजपा की है क्योंकि आगामी पांच फरवरी वुधवार को मिल्कीपुर में विधानसभा उपचुनाव का मतदान होना है। और भाजपा ने ही यह बैठक ग्राम रोजगार सेवकों को साधने के लिए करवाया है। भाजपा जहाँ इस बार जातीय समीकरण साधने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है वहीं मतदान के दो दिन पहले उसे ग्राम रोजगार सेवकों की भी याद आ ही गई। आखिर इस समय याद आए भी क्यों न भाजपा को इंडी गठबंधन से डर अभी भी है तभी तो भाजपा सबको साधने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्री इस सीट के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हैं। हालांकि इंडी गठबंधन का कोई वजूद नजर नही आ रहा है

