February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीणों ने चोरी करते चोरों को पकड़ा किया पुलिस के हवाले,ग्रामीणों की मांग पुलिस करें मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें प्रशासन

1 min read
Spread the love

चोरी करते चोरों को पकड़ा किया पुलिस के हवाले,
ग्रामीणों की मांग पुलिस करें मुकदमा दर्ज

अखण्ड नगर, दोस्तपुर/सुलतानपुर

मामला थाना क्षेत्र दोस्तपुर व अखंड नगर से जुड़ा हुआ है। जहां पर एक सप्ताह पूर्व में रात में चोरों ने एक ही परिवार के दो भैंसें खोल लें गये थे। दोबारा घटना को अंजाम देने आये दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पकड़ने के बाद डायल 112 पर सूचना दिया सूचना पर पहुंची दोस्तपुर पुलिस को न सौंपते हुए थाना अखण्ड नगर में ग्राम प्रधान पतिअबुलैश व ग्रामीणो ने थाने में लें जाकर थाना अध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गये युवकों की पहचान जाकिर, खुर्शिद,मिल्लिकीपुर अयोध्या पिकप से पहुंचकर मसुरन थाना क्षेत्र अखण्ड नगर में रात में भैंस खोलने आए थे। और पिकप गाड़ी संख्या यूपी42डीटी2597 पकड़ी गई है। ग्रामीणों में भैंस खोलने वाले चोरों के खिलाफ आक्रोश है। घाटना-1 रामतीरथ गुप्ता पुत्र बची ग्राम गोल्हनपारा थाना दोस्तपुर एक भैंस घाटना-2 रामानंद पुत्र राम लौवट ग्राम बालचन्द पट्टी 2भैसं थाना क्षेत्र अखण्ड नगर, चोरी कर ले गए। स्थानीय लोगों ने पकड़ और पुलिस को सूचना दिया। वहीं पूर्व की घटना को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया। ग्रामीणों की मांग है कि जो हमारी भैंस चोरी हुई है उसे वापस दिया जाए और चोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए वही सैकड़ो की संख्या में अखंड नगर पर पर अपनी मांग को मांगने के लिए गए हुए हैं खबर लिखे जाने तक की अपडेट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *