March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आयुक्त कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया एवं तिरंगे झंडे को दी सलामी

1 min read
Spread the love

बांदा

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने आयुक्त कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी l कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित मंडलीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ के अन्तर्गत कहा कि हम सभी को मिलकर देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह आजादी बहुत ही कठिनाइयों एवं वीर सपूतों के अमर बलिदान से प्राप्त हुई है, जिसे हम सभी को मिलकर इस आजादी को निरंतर आगे कायम रखना है। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह ,संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

‌‌जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी ध्वाजारोहण कर राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई

वहीं प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट मे‌ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई और झंडे को सलामी दी।
इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में माo मंत्री जी, पदम् श्री श्री उमाशंकर पांडे तथा जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानते हुए उन्हें फल का वितरण किया तथा रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रमाण पत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *