गायत्री पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद मां सरस्वती और राष्ट्र के बीर सपूतों को नमन और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर डी पांडेय, रुद्र मिश्रा, किरन यादव, प्रिया तिवारी आदि ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालने के साथ स्वरचित कविताओं से उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इस दौरान उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल, प्रभा शंकर शुक्ल, राम सूरत तिवारी, राजेंद्र यादव, नीलम आदि मौजूद रहे।
