March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी कार्यालय में रामकेश निषाद जलशक्ति मंत्री व जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया ।
वहीं बांदा पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। मनमोहक कार्यक्रमो का हुआ आयोजन। पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस आरक्षियों के द्वारा की गई आकर्षक परेड। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज मंत्री रामकेश निषाद ने ली सलामी। जल शक्ति मंत्री ने ध्वजारोहण कर तिरंगे के सम्मान में झुकाया सिर, किया सैल्यूट। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड पर मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व। चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक और बांदा जिला अधिकारी सहित, जिले के तमाम अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद। परेड की अलग-अलग टुकड़ियों ने दिखाया अपने अपने तरीके से प्रदर्शन। शहर के कई विद्यालय की छात्र एवं छात्राओं ने पुलिस लाइन ग्राउंड के कार्यक्रम में लिया प्रतिभाग। उच्च एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को जल शक्ति मंत्री ने किया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *