February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एमबीबीएस में चयनित हो जीशान ने बढ़ाया मान

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

सोहावल तहसील के अरकुना चौराहा निवासी मोहम्मद जीशान ने एमबीबीएस में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक डॉ मोहम्मद अंसार खान के पुत्र मोहम्मद जीशान ने कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता अर्जित किया है। मो ज़ीशान खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता पिता को दिया है। इस मौके पर जीशान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास से ही सफलता मिलती है, उन्होंने युवाओं और छात्रों को कहा कि जब तक सफलता न मिले तब तक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करते रहें। मेधावी छात्र मोहम्मद जीशान की सफलता पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ मोहम्मद अंसार खान,मास्टर मो रिज़वान,आशिक़ अली,मौलाना निसामुद्दीन,सतीश कुमार गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता समेत कई अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *