एमएलसी ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की किया अपील
1 min readएमएलसी ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील किया
जन चौपाल में मोहम्मद फारुख खान के नेतृत्व में एमएलसी का जोरदार स्वागत
मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने तरमा गांव पहुंचे बाराबंकी के एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को जिताने की अपील किया।तरमा गांव निवासी घनश्याम सिंह के आवास पर आयोजित जन चौपाल में मोहम्मद फारुख खान के नेतृत्व में एमएलसी अंगद कुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए अंगद कुमार सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान को भारी मतों से चुनाव जिताएं। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास नारे को बुलंद करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में सर्वसमाज इस बार कमल खिलाने जा रहा है,उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा,घनश्याम सिंह,मो फारुक खान,सियाराम रावत,गोठवारा ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू,विश्वनाथ सिंह,तेज प्रताप सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,गगन सिंह, रमेश मिश्रा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

