February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मेडिकल कैंप में 95 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर-अयोध्या।

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।कैंप में 52 बालिका तथा 43 बालकों समेत कुल 95 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार ने बच्चों को 4 डी अर्थात बच्चों को डिफेक्ट एट बर्थ,डिफिशिएंसी,डिजीज, डेवलपमेंट डिले व डिसेबिलिटी से संबंधित बीमारियों के साथ साथ अन्य बीमारियों का परीक्षण करते हुए बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दिया। कैंप में एनीमिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित आधा दर्जन से अधिक बच्चों को निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। कैंप में सभी बच्चों की बीएमआई गणना के लिए वजन और लंबाई की माप भी लिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी,कुमारी छाया,प्रतिमा रानी श्रीवास्तव,वंदना श्रीवास्तव,छाया अग्रवाल,वकार अहमद,राजकुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *