February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शराबी पिता ने 6 माह की मासूम बच्ची की गला दबाकर की हत्या

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी ही छह माह की बेटी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी है। हत्यारे पिता ने पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से कई बार किए हैं जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही बताया जा रहा है कि पैलानी थाना क्षेत्र से बड़ा गांव के शिवबरन निषाद नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही 6 माह की मासूम बच्ची गौरी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शिवबरन निषाद शराब का आदी है और वह शराब पीकर अपने घर गया था उसी दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई तो शिवबरन पत्नी को पीटने लगा शोर सुनकर अचानक से 6 माह की बच्ची गौरी रोने लगी। शिवबरन ने गुस्से में आकर अपनी छह माह की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पत्नी को भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे पत्नी की भी हालत गंभीर हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायल महिला को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। तो वहीं मृतका मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी शिवबरन निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *