February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

RTO ऑफिसर निकला धनकुबेर यूपी से राजस्थान तक ACB की छापेमारी में मिली करोड़ों से अधिक की संपत्ति

1 min read
Spread the love

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में परिवहन विभाग में तैनात सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के 10 से ज्यादा ठिकानों पर ACB की टीम ने छापेमारी की है. एसीबी की टीम ने गुरुवार (23 जनवरी) को उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है. बताया जाता है कि RTO ऑफिसर रिश्वत के पैसों से धनकुबेर बन चुका था. लेकिन जब एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की तो करोड़ों की संपत्ति मिली है वहीं पर बताते चलें कि भाजपा सरकार में भी अधिकारीयों के बल्ले बल्ले चल रही है चाहे राजस्व विभाग हो या पुलिस विभाग या परिवहन विभाग हो छोटे अधिकारी हो या बड़े सभी के ऊपर होने चाहिए जांच-पड़ताल

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पांच टीमें राजस्थान के अलग-अलग शहरों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के एक शहर में परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एटीआरओ) संजय शर्मा से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं. उन्होंने बताया कि शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है.

एसीबी खंगाल रही है चल और अचल संपत्ति

जयपुर में एसीबी की टीम ने परिवहन विभाग के एक अधिकारी संजय शर्मा के खिलाफ आय से अधिक मामले में कार्रवाई की. एसीबी ने संजय शर्मा के 10 से ज़्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर चल और अचल संपत्ति का खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीमें संजय शर्मा के रिश्तेदारों और क़रीबी लोगों के घरों और जगहों पर भी सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं एसीबी को संजय शर्मा और उसके परिजनों के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है. आरोपी और परिवारजनों के नाम कृष्णा नगर में एक मकान, करणी नगर में एक प्लॉट, अलीगढ़ (यूपी) में एक भूखंड, मुरादाबाद (यूपी) में 25 बीघा जमीन मिला है. संजय शर्मा ने अपने बच्चों को विदेश पढ़ने भेजा, कई बीमा पॉलिसी में निवेश किया है. कई बैंक अकाउंट मिले हैं जिनके राशि का पता किया जा रहा है. जबकि 2 बैंक लॉकर का पता चला है, इसे खुलवाया जाएगा.

संजय शर्मा के किन-किन ठिकानों पर हुई छापेमारी:

अजमेर ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने बताया कि एआरटीओ संजय शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. उन्होंने बताया कि जयपुर, भरतपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में शर्मा से जुड़े 10 अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. मीणा के अनुसार, एसीबी की टीमें आरोपी अधिकारी के मुरादाबाद स्थित पैतृक गांव में तलाशी लेने के साथ-साथ उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीमें जयपुर में वैशाली नगर, श्याम नगर, पांच्यावाला में शर्मा के दोस्तों और अन्य लोगों के घरों पर भी पहुंची हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *