February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

18 क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जीतकर हल्ले द्वारिकापुर की टीम बनी विजेता

1 min read
Spread the love

खेलों से आपस में बढ़ता है भाईचारा-विनय सिंह राणा

हल्ले द्वारिकापुर ने खिहारन में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता

मिल्कीपुर।

विकास खंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में चल रही रूल आउट अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला जीतकर हल्ले द्वारिकापुर की टीम विजेता बनी।मैच में कप्तान मो आवेश की अगुवाई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई हल्ले द्वारिकापुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 144 रन बनाया। जिसके जवाब में कप्तान हिमांशु कनौजिया की अगुवाई में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटखौली की टीम 8.5 ओवरों में 131 रन पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 13 रनों से हार गई। मैच में 79 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले मो आसिफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले सुबह मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान विनय सिंह राणा ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया,उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वह भी पहले क्रिकेट के खिलाड़ी रहे हैं,कहा कि खेलों से समाज में भाईचारा बढ़ता है,सभी लोगों को ऐसे खेल आयोजनों से जुड़ना चाहिए।इस मौके  पर महताब खान,शिवम सिंह,मोनू मौर्या,शिवांश सिंह,अरशद कुरैशी,मोनू अंसारी,सूरज मौर्य,शमशाद खान,शब्बीर अंसारी,अमजद खान,समीर अहमद,नौशाद सलमानी समेत सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *