February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्काउट में भाग लेने वाले बच्चों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने ट्रैकसूट किया भेंट

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद

तमिलनाडु में आयोजित होने वाली डायमंड जुबली जम्बूरी में भाग लेने जा रहे स्काउट के बच्चों को जिला विद्यालय निरीक्षक से प्राप्त कर ट्रैकसूट जिलाधिकारी व मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा द्वारा बच्चों को वितरित किये गये। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने जम्बूरी में भाग लेेने वाले बच्चों को टै्रक सूट दिये। यूनिट लीडर योगेश कुमार के सहयोग से सभी बच्चे जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। जहां डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बच्चों को टै्रकसूट दिये। टै्रकसूट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था के जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा ने बच्चों को उनके जंबूरी ट्रैकसूट के साथ जंबूरी में जाने के लिए विदा किया। यूनिट लीडर योगेश कुमार के नेतृत्व में डायमंड जुबली जम्बूरी में बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रियांश कुमार, कार्तिक तिवारी, कौशलेंद्र, हर्ष शर्मा, आर्यन, बच्चों के विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, स्काउट प्रभारी गजेन्द्र सिंह, डॉ0 यशवन्त सिंह ने बच्चों को बधाई दी।

योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *