प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने योगेश कुमार को प्री – एएलटी रोवर का प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
1 min readफर्रुखाबाद

प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ में प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने योगेश कुमार को प्री – एएलटी रोवर का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। योगेश कुमार ने यह उपलब्धि हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। विश्व विद्यालयों में होने वाली रोवर रेंजर की गतिविधियों में रोवर रेंजर और उनके प्रभारी को प्रशिक्षित कर उपलब्धि हासिल की। अब वह पहले से ज्यादा रोवर्स रेंजर व रेंजर्स प्रभारी को प्रशिक्षित कर सकेेगे। जिसके लिए भारत स्काउट और गाइड का नाम और देश में ऊंचा हो सकेगा। अपनी गतिविधियों के द्वारा योगेश कुमार ने प्री – एएलटी रोवर का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। जनपद के सभी स्काउट के पदाधिकारियों ने योगेश कुमार को बधाई दी है।
योगेश कुमार ब्यूरो
