February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष ने विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड खोराबार में बने कल्याण मंडपम का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

गोरखपुर

आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को नगर आयुक्त महोदय एवं उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड खोराबार में बने कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम गोरखपुर एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर निगम के नवसृजित वार्ड खोराबार में 04 करोड़ 70 लाख की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है। लगभग 11500 वर्ग फीट भूमि पर बने कल्याण मंडपम, जिसमें आयोजनों हेतु बड़ा हाल, किचन, पार्किंग की सुविधा तथा एक ए०सी० मीटिंग हॉल एक नॉन ए०सी० मीटिंग हॉल, 7 ए०सी० सूट्स रूम, 3 नॉन ए०सी० रूम के साथ-साथ स्नानागार, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। उक्त कल्याण मंडपम के निर्माण से शहरी आबादी के मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम कराए जाने हेतु सस्ता एवं किफायती दरों पर उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त होगी तथा इसमें एक साथ दो मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है। इसी तर्ज पर नगर निगम गोरखपुर में तीन अन्य कल्याण मंडपम भी निर्माणधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *