February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व सांसद व महापौर ने मिल्कीपुर विधान सभा में चौपाल लगा कर जनता से किया संवाद

1 min read
Spread the love

भाजपा सरकारों के मूल में ही जनकल्याण की भावना निहित- सूर्य प्रताप शाही

-पूर्व सांसद व महापौर ने मिल्कीपुर विधान सभा में चौपाल लगा कर जनता से किया संवाद

अयोध्या।

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बहादुगंज चौराहे तथा कुमारगंज में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बहादुरगंज चौराहे पर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा कुमारगंज में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने शक्ति केंद्र मिल्कीपुर, कलंदरपुर,तेरा, के बूथ प्रमुखों के साथ बैठक किया।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार ने न केवल शोषित वंचित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया। सरकार की योजनाओं से किसान समृद्ध हुए है, गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है महिलाओं का उत्थान हुआ है, श्रमिकां को सम्मान मिला है। भाजपा सरकारों के मूल में ही जनकल्याण की भावना निहित है।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मेहदौना, करमडांडा, टकसरा, सारी, कुचेरा, उछाहपाली में चौपाल लगाया। इस दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुए विकास की देश व प्रदेश की जनता साक्षी है। सरकार अयोध्या व ग्रामीणांचलों का समुचित विकास कर रही है। अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। इस दौरान कमला शंकर पाण्डेयए सोमनाथ वर्मा, अशोक मिश्रा अर्जुन सिंह भी उपस्थित रहे।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अहरौली, सलोनी तथा कुचेरा मंडल के पलिया जगमोहन ने चौपाल लगा कर जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से विकासवाद को मुख्य धारा में ला दिया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इससे कोई पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। इस दौरान पार्षद अनुज दास, विनय कुमार तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, जगदीश प्रसाद, दयानंद पाठक, मिथला पाठक, सुबेदार मिश्र, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *