राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने वितरित किया भोजन, जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य:-राजेंद्र मिश्र
1 min readजरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य:-राजेंद्र मिश्र
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की रात भीषण ठंड में रेलवे स्टेशन व मेडिकल कॉलेज परिसर में 435 जरूरतमंदों को परोसा गरमा गरम निशुल्क भोजन
सुल्तानपुर

सामाजिक सेवा संघ कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भीषण ठंड में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और रेलवे स्टेशन परिसर में मरीजों तीमारदारो यात्रियों तथा जरूरतमंदों को जन सहयोग के माध्यम से शुद्ध पौष्टिक गरम ताजा मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया। भोजन का जरूरतमंदों लोगों के लिए दिल से दुआ किया।
बृहस्पतिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्थित ब्लड बैंक के सामने संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षक एम एल सी प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन की थाल देकर भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने संघ के पुनीत कार्य की प्रशंसा और सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में वास्तव में सही पात्र जरूरतमंद है ऐसे जरूरतमंदो को निस्वार्थ एवं निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना बहुत बड़ा परोपकार का कार्य है।उधर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को एस टी ई अभिषेक सिंह ने भोजन की थाली जरूरतमंदों को वितरित किया।
सगठन के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि भोजन के मेन्यू में अरहर की दाल सब्जी रोटी और चावल शामिल था। मेडिकल कॉलेज में 290और रेलवे स्टेशन पर 145 कुल 435 लोगो ने भोजन का लाभ उठाया।पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले प्रदीप श्रीवास्तव,नफीसा बानो,विनोद यादव,सुहेल सिद्दीकी,सरदार गुरुप्रीत सिंह,हाजी फैज उल्ला अंसारी,हाजी मुजतबा अंसारी,राशिद खान ,अब्दुल वदूद मिलियन टेलर, राशिद वर्दी टेलर, इंजिनियर दानिश खान,सूफियान खान,सुलतान महमूद खान कैफ़ी,अमानत खान माता प्रसाद जायसवाल बैजनाथ प्रजापती अबरार अहमद आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
