भाजपा के अमानीगंज में चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
1 min readअमानीगंज।
भारतीय जनता पार्टी के अमानीगंज में कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने तक ही सीमित न रहे गांव-गांव घर-घर दस्तक देकर भाजपा के लिए वोट की अपील करें। कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे तो मिल्कीपुर के उपचुनाव में भारी मतों से जीत होगी। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी अवनीश पटेल, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री ब्रह्म प्रकाश, शुक्ला बबलू सिंह अमर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

