उपचुनाव मिल्कीपुर में माध्यमिक विद्यालयों के सम्मानित शिक्षक साथियों की चुनाव ड्यूटी न लगाने के संबंध में
1 min read
उपचुनाव मिल्कीपुर में माध्यमिक विद्यालयों के सम्मानित शिक्षक साथियों की चुनाव ड्यूटी न लगाने के संबंध में
अयोध्या

जनपद में माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा २०२५ (प्रयोगात्मक) 23 जनवरी से 7 फरवरी तक प्रस्तावित है जिसमें अधिकांश शिक्षक साथी परीक्षक बनकर अन्य जनपदों में परीक्षा लेने जाएंगे
मिल्कीपुर उपचुनाव 5 फरवरी 2025 को निर्धारित है जिसमें माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक साथियों की ड्यूटी लगाई जा रही है जिससे बोर्ड परीक्षा प्रभावित होगी एवं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा
श्रीमान जी चुनाव संपन्न कराने हेतु आपके पास राज्य कर्मचारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद है जिससे चुनाव संपन्न कराया जा सकता है विशेष परिस्थिति में माध्यमिक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाई जा सकती है
संगठन के संज्ञान में आया है कि कई विभागों के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया गया है अतः संगठन आपसे अनुरोध करता है कि चुनाव ड्यूटी से माध्यमिक शिक्षकों को मुक्त करने का कष्ट करें जिससे बोर्ड परीक्षा एवं छात्र छात्राओं का पठन-पाठन बाधित ना हो
सधन्यवाद
राकेश पांडे,आलोक तिवारी
जिला अध्यक्ष। जिला मंत्री
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या
