April 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रानी बाजार में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन घायल ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

Oplus_131072

थाना पूराकलंदर क्षेत्र के रानी बाजार में अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूबेदार पुरवा के सामने हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीनो युवक फैजाबाद से मिल्कीपुर की ओर जा रहे थे तभी दोपहर 3:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया,जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सड़क दुर्घटना में थाना इनायतनगर क्षेत्र के सुरवारा निवासी संदीप कुमार,राजू मौर्य व चमनगंज निवासी बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *