February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला सहायक अध्यापक की पीठ ठोंकना और बाल खींचने का मामले में प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर सस्पेंड

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

असरोगा प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर सस्पेंड

सुल्तानपुर

जिले के कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के असरोगा प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर की घिनौनी करतूत सामने आयी है। स्कूल की महिला सहायक अध्यापिका की पीठ ठोंकने और बाल खींचने के मामले ने तूल पकड़ लिया। जाँच पड़ताल में हेड मास्टर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जाँच रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए बीएसए ने हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को मोतिगरपुर बीआरसी से सम्बद्ध किया गया है। पूरे प्रकरण की जाँच खंड शिक्षा अधिकारी मोतिगरपुर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *