उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा की जिलाध्यक्ष ने परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया पत्राचार
1 min readउत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा की जिलाध्यक्ष ने परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया पत्राचार
बाँदा-15-जनवरी
*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा को संबोधित पत्राचार करते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 10:30 बजे से 3:00 तक करने का अनुरोध किया है ।
जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने बताया कि जनपद बांदा में भयंकर शीत एवं ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग द्वारा आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह ठंड एवं शीतलहर जारी रहने का अनुमान जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद बांदा में परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 9:00 से 3:00 बजे चल रहा है। भीषण ठंड एवं शीत लहर के कारण प्रातः 9:00 बजे से विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे दिन भर ठिठुर रहे हैं ठंड के कारण कई बच्चों को उल्टी दस्त आदि की शिकायत हो रही है। कई अभिभावक भी ठंड में बच्चों को विद्यालय भेजने से मना कर रहे हैं। ठंड व शीत लहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूर्ण आशंका है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से माँग किया है कि भीषण ठंड एवं शीत लहर के कारण बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक किया जाए।
सुधा सिंह राजपूत
जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ
बाँदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
