खजुरी इलेवन को हराकर हल्ले द्वारिकापुर बनी चैम्पियन
1 min readमिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के खजुरी मिर्जापुर में चल रही अंडर 18 रुल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता केएसएल सीजन 1 में मंगलवार को हल्ले द्वारिकापुर और खजुरी इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी खजुरी इलेवन की टीम 7.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी जिसके जवाब में हल्ले द्वारिकापुर की टीम 8.1 ओवरों में 90 रन बनाकर मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया। मैच में 35 रन बनाने वाले मो साहिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के आयोजक मंडल में शामिल मोहम्मद मकसूद खान एवं अदनान अहमद ने प्रदान किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय व्यवसाई बंटी खान ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के
मोहम्मद कौनेन खान,सोनू भाई,मोहम्मद अतीक खान,मोहम्मद अहमद खान,फाहमी भाई,मोहम्मद याकूब खान समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
