February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवागत अधीक्षक ने संभाला कार्यभार अनुपस्थित कर्मचारियों को दी चेतावनी

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या।

जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में अचल नर्सिंग होम हॉस्पिटल जो अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। जिस पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक हैरिंग्टनगंज का तबादला करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में तैनात डॉक्टर आनंद सिंन्हा को हैरिंग्टनगंज अधीक्षक का पदभार सौंपा है। वहीं हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक संतोष सिंह का तबादला करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया है। नवागत अधीक्षक डॉ आनंद सिंन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही समस्त स्टाफ की मीटिंग बुलाई जिसमें कुछ लोग अनुपस्थित पाए गए अनुपस्थित लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहां की सरकार के मंशारूप काम कारो और अगर काम में किसी भी कर्मचारी द्वारा अनियमितता बरती जाएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी वहीं बुधवार को सारे स्टाफ को उपस्थित होने के आदेश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *