मकर संक्रांति के अवसर पर भूरागढ़ दुर्ग में होने वाले नटबली मेले की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया
1 min readजिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मकर संक्रांति के अवसर पर भूरागढ़ दुर्ग में होने वाले नटबली मेले की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया
बांदा
जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्थानीय भूरागढ़ दुर्ग में दिनांक 14, 15 जनवरी, 2025 आयोजित होने वाले नटबली बाबा मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में निरीक्षण किया।*- उन्होंने मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए मेला परिसर की साफ-सफाई, समुचित प्रकाश की व्यवस्था तथा एम्बुलेन्स एवं डाक्टर टीम की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नाव, सुरक्षा की व्यवस्था तथा गोताखोर भी लगाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने मेले मे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराये जाने तथा मोबाइल शौचालय की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन शौचालय एवं कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा एक कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला स्थल पर पार्किंग एवं समुचित यातायात व्यवस्था तथा एलाउन्समेन्ट किये जाने की व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।
भूरागढ़ दुर्ग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में निर्मित शहीद स्मारक में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जिसमें आवश्यकता अनुसार महिला एवं पुरूष, पुलिस बल की तैनाती किये जाने के निर्देश दिये। केन नदी में स्नान के दौरान आकस्मिकता से निपटने हेतु गोताखोरों की तैनाती एवं मोटर बोट आदि की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिये। मेले परिसर में नगर पलिका/नगर पंचायत द्वारा मेले के दौरान सफाई कर्मियों को लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला परिसर पर कूडे के उठान एवं मोबाइल ट्वायलेट की व्यवस्था हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया। बांदा-महोबा राजमार्ग पर वाहनों से लगने वाले जाम को नियंत्रित करने एवं राजमार्ग पर दुकानों/ठेलों आदि को लगाये जाने पर प्रतिबन्ध आदि के बारे में यातायात प्रशासन एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने मेले में समुचित सुरक्षा की व्यवस्था किये जाने के निर्देश पुलिस से सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, भूरागढ़ ग्राम प्रधान, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

