झूठी निकली गैंगरेप की वारदात, युवती खुद बयान से पलटी,युवती के तहरीर पर दर्ज हुआ था गैंगरेप का मुकदमा
1 min read
युवती के साथ गैंगरेप, तीन नामजद
अयोध्या।
रौनाही थाना क्षेत्र में बेहोश मिली युवती का मामला, तीन लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, नौकरी दिलवाने का झांसा देकर गोंडा से बुलावाया था आरोपियों ने। थाना कैंट के सहादतगंज के पास हुई थी मुलाकात, रौनाही थाना क्षेत्र के एक जंगल में गैंगरेप करने का आरोप, युवती की तहरीर पर थाना रौनाही में दर्ज हुआ मुकदमा, गोंडा के वजीरगंज की रहने वाली है युवती, देर रात बेहोश मिलने पर पीआरवी 112 ने सीएचसी सोहावल में कराया था भर्ती, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर गैंग रेप करने का आरोप।
पूरी तरह झूठी निकली गैंगरेप की वारदात, युवती खुद बयान से पलट गई
रौनाही थाना क्षेत्र में युवती के तहरीर पर दर्ज हुए गैंगरेप के मामले में विवेचना के दौरान युवती बयान से पलट गई, कहा किसी की बहकावे में आकर गैंगरेप का दर्ज कराया था मुकदमा, एसएसपी राजकरण नैयर के अनुसार विवेचना के दौरान बार-बार बयान बदल रही थी युवती, युवती की तहरीर पर तत्काल दर्ज किया गया था मुकदमा, युवती ने मेडिकल परीक्षण कराने से भी किया इंकार, किसी को नहीं किया गया है गिरफ्तार, युवती ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था रौनाही थाने में गैंगरेप का मुकदमा, अब युवती पर ही हो सकती है कार्रवाई।

