February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजसेवी राजन पांडेय का शुरू हुआ कंबल वितरण महाअभियान

1 min read
Spread the love


अयोध्या
जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजन पांडेय ने कंबल वितरण अभियान को शुरू कर दिया जिसके तहत उनके द्वारा पूरे जनपद में हजारों कंबल का वितरण गांव-गांव करवाया जाएगा
राजन पांडेय ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी उनके द्वारा अपने आवास पर विशाल कंबल वितरण और महाभोज कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था लेकिन थानाध्यक्ष कुमारगंज और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर की सकारात्मक रिपोर्ट के बावजूद उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर रतन ज्योति सिंह ने कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जिसके कारण मजबूरी में उनको गांव-गांव कंबल वितरण करना पड़ रहा है
शुक्रवार से शुरू हुए कंबल बांटने के महाअभियान के तहत अभी तक रुदौली, बीकापुर और दरियाबाद विधानसभा में 2000 से अधिक कंबल बाटे जा चुके हैं
राजन ने अपने तीनों बेटे अमित पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय, अर्पित पांडेय को भेजकर कम्बल वितरण करवा रहे हैं।
राजन ने बताया कि कंबल वितरण उनके द्वारा बीते 15 साल से किया जा रहा है और आगे भी वह गरीबों की मदद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *