February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिवहन विभाग का निर्देश बिना मानक पूरा किए सड़क पर वाहन न चलाएं :– नन्द कुमार

1 min read
Spread the love

संयुक्त टीम द्वारा कादीपुर में सैकड़ों वाहनों का किया गया चालान

सुल्तानपुर

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार एवं परिवहन आयुक्त के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में 12 जनवरी 2025 को नन्द कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी की अगुवाई में श्री तुलसीदास पी०जी० कालेज कादीपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में यातयात सम्बन्धी विषय पर चर्चा की गई और अध्यापकों , छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम के समापन के उपरान्त कादीपुर चौराहा समेत अन्य मार्गो पर विनय गौतम क्षेत्राधिकारी कादीपुर, राम निरंजन यातायात निरीक्षक के साथ संयुक्त टीम बनाकर लभभग 165 वाहनों के बिना हेल्मेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के अभियान में चालान की कार्यवाही की गई। इसी के साथ कादीपुर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर सभी आम जनमानस को सड़क सुरक्षा दुर्घटना से बचाव के बारे में बताया गया तथा अपील किया गया कि सभी वाहन चालक हेल्मेट लगाकर, सीट बेल्ट पहनकर एवं अपने वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर ही वाहन का संचालन करें जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। एआरटीओ प्रशासन नन्द कुमार ने बताया कि बिना मानक पूरा किए वाहन चालक सड़क पर न चले। हेल्मेट और सीट बेल्ट का सदैव प्रयोग करें जिससे सड़क पर हादसे से बचा जा सके और परिवार का माहौल खुशियां भरा रहे। हमेशा यह सोचकर सड़क पर वाहन चलाए कि परिवार वाले घर पर इंतजार कर रहे हैं। अगर सभी वाहन चालक सड़क सुरक्षा पर ध्यान दे तो दुर्घटनाओं में कमी अवश्य आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *