February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केन नदी की जलधारा को संकट, अवैध खनन से नदी का अस्तित्व खतरे में

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा के केन घाट पर हमेशा की तरह ही भीषण ठंड के दरमियान केन जल महा आरती सम्पन्न की गई। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र (कानपुर प्रांत) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर केन मां की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और आशीर्वाद मांगा।
वहीं केन नदी के अस्तित्व को लेकर भी गहरी चिंता जाहिर की गई। समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में अवैध खनन का कार्य केन नदी की जलधारा को प्रभावित कर रहा है साथ ही इससे जलीय जीव जंतुओं को भी हानि पहुंच रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को इसपर ध्यान देना चाहिए तथा संबंधित पर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अवैध खनन का कार्य इसी तरह से चलता रहा तो गंगा समग्र के द्वारा खनन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु टीम का गठन किया जाएगा और अवैध खनन की जानकारी होने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी एवं संबंधित खदान संचालक के खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई बार जिले के जिम्मेदारों को अवगत कराया गया है जिससे अवैध खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कराया जाए, कई जगहों पर नदी के बीचों बीच जलधारा प्रभावित कर खनन किया जा रहा है जोकि नदी के अस्तित्व को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान केन जल महा आरती कार्यक्रम में अंजली गुप्ता जिला संयोजक महेश तिवारी जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति सदर तहसील उपाध्यक्ष संदीप सेन बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *