भीषण ठंड में मवई बुजुर्ग गांव में निशुल्क कम्बल वितरित किए गये
1 min readबांदा

जनपद के सदर तहसील बांदा में ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में कानूनगो एवं लेखपाल एवं पूर्व प्रधान एवं पूर्व वरिष्ठ सदस्य ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग एवं वर्तमान सदस्य आदि लोगों ने वृद्धा , दिव्यांग ,असहाय लोगों को कम्बल ओढ़ाकर सम्मानित किया ,जिससे कम्बल पाकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने सभी को आशीर्वाद दिया इस मौके पर भानू प्रताप गुप्ता कानूनगो , दीपक त्रिपाठी लेखपाल,व साहू जी लेखपाल,व पूर्व प्रधान रामकिशोर सिंह, व सुखलाल बौद्ध वरिष्ठ ग्राम पंचायत सदस्य मवई बुजुर्ग , अर्जुन यादव, बिमलेश यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
