February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जन सेवा केंद्र पर पड़ा पुलिस का छापा,अवैध रूप से रेल टिकट बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज

1 min read
Spread the love

ग्राम प्रधान के जन सेवा केंद्र पर पड़ा पुलिस का छापा

अवैध रूप से रेल टिकट बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज
अ ्सह द कम्युनिकेशन सेंटर
सोहावल -अयोध्या

ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद ( बड़ागांव ) स्थित अशहद कम्युनिकेशन सेंटर पर आर पी एफ पुलिस ने छापा मारते हुए अवैध रूप से रेलेवे टिकट कि बिक्री करते हुए केंद्र के संचालक कलीम मलिक को पकड़ा है। ज्ञातव्य हो कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने उक्त केंद्र से मौके पर 120 अवैध रेलेवे टिकट, कंप्यूटर व लैपटॉप सहित अन्य सामग्री बरामद करते हुए रेलवे एक्ट की धारा 143 में रपट दर्ज कर ली है। इस बारे में आरपीएफ रुदौली के सब स्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि कलीम मलिक के बारे में वर्षो से शिकायत मिल रही थी कि वो रेलवे विभाग के किसी भी प्रकार के अधिकृत एजेंट न होने के बावजूद भी धांधली से रेल टिकट बेच रहे थे। जिसके चलते औचक छापेमारी की गई जिसमें उनके द्वारा किये जा रहे उक्त आरोपों की विधिवत रूप से पुष्टि हुई है। ज्ञातव्य हो कि कलीम मलिक मुस्तफाबाद (बड़ागांव) के ग्राम प्रधान नदीम मलिक के बड़े भाई हैं तथा पुलिस को बताया की यह जन सेवा केंद्र हमारे छोटे भाई नदीम मलिक का है यह केंद्र केवल मेरे नाम है सर कार्यभार छोटा भाई नदीम मलिक ही देखा है रेलवे तथा एरोप्लेन का टिकट भी वही लाकर देता है। पुलिस द्वारा की गई व्यापक कार्यवाही क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *