यूको बैंक का 83वां स्थापना दिवस पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read“यूको बैंक ने 83वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया”
- रक्तदान शिविर के साथ जगह जगह हुए विविध कार्यक्रम।
अयोध्या।
यूको बैंक का 83वां स्थापना दिवस अंचल कार्यालय तथा अंचल की सभी शाखाओं में बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अश्वनी कुमार के निर्देश पर अंचल प्रमुख सुश्री मिलन दुबे के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राहकों और आम जनमानस की सुविधाओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंचल प्रमुख और अंचल कार्यालय के अन्य कार्यपालकों ने शाखाओं के कार्यक्रमों में भाग लेकर उन्हें सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अयोध्या शहर की पाँचों शाखाओं देवकाली, नाका, फैजाबाद, कलेक्ट्रेट कैम्पस तथा अयोध्या शाखा में ग्राहकों तथा आम लोगों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। अंचल प्रमुख
सुश्री मिलन दुबे, मुख्य प्रबंधक स्वप्निल त्रिवेदी, इन्द्रजीत सुमन तथा अभिषेक ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की।
अंचल प्रमुख सुश्री दुबे तथा अयोध्या शहर के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा तुलसी उद्यान अयोध्या में जरुरतमंदों को कंबल वितरण किये गये। इस लोक कल्याण कार्य में सहयोग के लिए मुख्य प्रबंधक अभिषेक, इन्द्रजीत सुमन, अयोध्या शाखा के प्रमुख मनोज सिंह एवं अंचल कार्यालय के अन्य स्टाफगण मौजूद रहे।
उतर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रांगण में परियोजना अधिकारी बीके शर्मा तथा अंचल प्रमुख सुश्री मिलन दुबे सहित मुख्य प्रबंधक अभिषेक, इन्द्रजीत सुमन तथा अंचल कार्यालय के अन्य स्टाफ ने तकरीबन तीन सौ पौधरोपण किया। इस प्रकार से बैंक ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इसी क्रम में अंचल कार्यालय अयोध्या में प्रात: 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बैंक के स्टाफ, ग्राहकों तथा आम लोगों ने बढ़- चढ़ कर भाग ले कर इस आयोजन को सफल बनाया। अंचल प्रमुख ने बताया कि पूरे अंचल में 83 यूनिट रक्तदान किया गया।
इसके साथ ही अंचल प्रमुख द्वारा सभी ग्राहकों तथा स्टाफ के साथ केक काटकर ग्राहक संगोष्ठी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नारायण मिश्रा (परमहंस सेवा ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष), अयोध्या प्रसाद मिश्रा (निदेशक, कनक होस्पिटल अयोध्या) एवं 100 से ज्यादा ग्राहक तथा बैंक के सेवानिवृत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ग्राहकों तथा सेवानिवृत स्टाफ सदस्यों ने बैंक से जुड़ी अपनी खट्टी- मीठी यादों को साझा किया और बैंक के साथ अपने गहरे संबंधों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर उप अंचल प्रमुख नीरज कुमार, मुख्य प्रबंधक श्रीमती स्वप्निल त्रिवेदी, अभिषेक तथा अंचल कार्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा।
शाम 3 बजे, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू तथा यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री अश्वनी कुमार द्वारा प्रधान कार्यालय, कोलकाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या अंचल की पयागीपुर, सुल्तानपुर शाखा का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर अंचल प्रमुख ने बैंक द्वारा मेधावी छात्रों के लिए कम दर पर दिए जा रहे शिक्षा ऋण और महिला ग्राहकों के लिए चलाई जा रही विशिष्ट बचत योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अयोध्या की अंचल प्रमुख सुश्री मिलन दुबे, मुख्य प्रबंधक श्रीमती स्वप्निल त्रिवेदी , शाखा प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक यतिन जोशी, जय शंकर पाण्डेय, निशीथ कुमार, सवर्ण त्रिपाठी, रेखा रोमिला, खुशुबू सिंह, अशोक सिंह, अंकित गौरव स्टाफ सदस्य एवं कई प्रतिष्ठित ग्राहक भी उपस्थित रहे।

