रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं होती :- डाॅ.आरके मिश्रा
1 min readरक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं होती डाॅ.आरके मिश्रा
आपके खून से किसी को जीवन मिलता है,यह बहुत पुनीत कार्य है:डाॅ.एसके गोयल
सुल्तानपुर

शियाने-हैदर-ए-करार वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजन में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्थित रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में दर्जनो युवाओं ने रक्दान किया, रक्तदान करने वालों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके गोयल एवं रक्त कोष प्रभारी डॉ.आरके मिश्रा एव पैथोलॉजी विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डाॅ.सुपर्णा दुबे डाॅ.संजय सिंह एव डॉ आरके मिश्रा द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया,डाॅ.एसके गोयल ने रक्तदानियों को संबोधित करते हुए कहाकि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से लोगों को जीवन मिलता है,उन्होने कहाकि इससे बडा़ और कोई पूण्यकार्य नही हो सकता, डॉक्टर आरके मिश्रा ने कहाकि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती है सभी वयस्क लोगों को सालभर में दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्तदान महादान है,शियाने हैदर-ए-कर्रार के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन ने बताया की आज 5 रजब है,आज हमारे मौला इमाम अली नकी़ अ.स.की विलादत है, उनके तुफै़ल में हमारी एसोशिएशन ठंड़क के सीजन में घूम-घूमकर जरूरमंदों को कंबल,खाना गर्मियों में प्याऊ व गरीब बच्चियों की शादियां करवाने का काम विगत कई वर्षो से कर रही है,उन्होने बताया की इस कार्य के लिए हमलोग किसी से चंदा नही लेते बल्कि शियान हैदर-ए-कर्रार वेलफेयर एसोशिएशन के मेंबर के सहयोग से हम हर समाज के जरूरतमंद की खिदमत करते है,और आगे भी हमलोग जरूरतमंदों की खिदमत करते रहेगें।
