व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर कौशल ने मैच का किया शुभारंभ
1 min readव्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर कौशल ने मैच का शुभारंभ किया
शनिवार को दौलतपुर और पुरैनी की टीमें जीतीं
मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत अरमारुपीपुर-सफदरभारी में चल रही बीबीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैचों में शनिवार को दौलतपुर और पुरैनी की टीमें जीतीं। पहले मैच में दौलतपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाएं इसके जवाब में मेहदौना 72 रन ही बना सकी और मुकाबला 35 रनों से हार गई, इस मैच में मोहम्मद शुजात मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में पुरैनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए जिसके जवाब में पिपरी 87 रन ही बना सकी और मुकाबला महज 4 रनों से हार गई,इस मैच में सूरज यादव मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष बारुन बाजार श्याम किशोर कौशल ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित किया और खिलाड़ियों को खेल के दौरान खेल भावना से प्रदर्शन करने की बात कही।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय शुक्ल,मनीष ओझा,गगन ओझा,डब्बू गुप्ता, सोनू पांडेय,अनिल ओझा,सुमित पांडेय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
