February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नहर के पटरी के किनारे मिला नवजात बच्ची का शव

1 min read
Spread the love

मानवता को शर्मसार करने वाली एक दुखद घटना, नहर के पटरी के किनारे मिला नवजात बच्ची का शव
अयोध्या/ मिल्कीपुर
अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र के रमेश नगर पूरे घासी के पुरवा के समीप नहर की पटरी के किनारे एक नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ था।
उसी की थोड़ी दूर पर मनरेगा का काम चल रहा था। मनरेगा में काम करने वाला जब मजदूर आज सुबह लगभग 111.30लघु शंका के लिए नहर की पटरी के किनारे आया तब देखा कि एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है । उसने ग्राम सभा तेंधा के प्रधान राजू कनौजिया को फोन करके बताया। सूचना पाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।मौके पर उपस्थित लोग जय राम यादव, सुरेंद्र सिंह व प्रधान ने पहुंच कर 112 पीआरबी पर फोन किया । घटना स्थल पर पहुंचकर 112 पीआरबी पर तैनात विवेक सिंह, प्रेम शंकर शुक्ला, ने थाना कुमारगंज को सूचना दिया । सूचना पाकर कुमारगंज के एस. आई .धनीराम वर्मा अपने मय हमराही टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *